June 20, 2025 |

चित्रकूट क्षेत्र का होगा सर्वांगीण विकास

मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव ने की अहम घोषणाएं

Hriday Bhoomi 24

चित्रकूट। क्षेत्र के समन्वित विकास और उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत क्षेत्र में समन्वय स्थापित कर चित्रकूट के समग्र विकास हेतु चित्रकूट विकास प्राधिकरण बनाया जाएगा। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का कार्यालय चित्रकूट में पृथक से स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार गुप्त गोदावरी से टूरिस्ट बंगला तक फोरलेन मार्ग बनाया जाएगा। इसके साथ कामदगिरी परिक्रमा पथ, गुप्त गोदावरी, सती अनुसुइया, भरतघाट जैसे महत्वपूर्ण स्थल से अवैध कब्जा और अतिक्रमण हटाया जाएगा। यहां देवस्थानों के समुचित विकास और श्रृद्धालुओं की सुविधा विस्तार के लिए मंत्रिमंडलीय समिति बनाई जाएगी।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.