
लखनऊ। महानगर कोतवाली में सुरक्षा मुख्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल उधम सिंह को आए एक अज्ञात फोन से सुरक्षा अमला अलर्ट हो गया है। इसमें फोन लगाने वाले ने सीएम आदित्यनाथ योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पुलिस सर्विलांस सेल मोबाइल नंबर के आधार पर धमकी देने वाले का पता लगा रही है। उधम सिंह द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया कि शनिवार रात 10 बजकर 08 मिनट पर उनके मोबाइल पर एक फोन आया। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि आरोपित की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। सर्विलांस सेल से धमकी देने वाले के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.
working in journalism since 40 years ago. worked in so many news papers of MP and wrote articles in National media.
Prev Post
