
हरदा। प्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली बहनाओं को 450 रूपये में रसोई गैस देने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय भोपाल ने 13 सितंबर को पत्र जारी कर इसकी प्रक्रिया सार्वजनिक की है। जारी विभागीय पत्र क्रमांक- FCS/16/0001/ 23/Sec-2-29 भोपाल अनुसार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना PMUY के एलपीजी गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ता एवं गैर PMUY श्रेणी में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना MMLBY अंतर्गत पंजीकृत लाड़ल बहने जिनके स्वयं के नाम से गैस कनेक्शन है, को रूपये 450 में गैस सिलेण्डर रिफिल प्रदाय कराने हेतु हितग्राहियों के पंजीयन जिले में निम्नानुसार किया जाएगा।

इसमें PMUY प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत लाभार्थी बहनों एवं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के पोर्टल पर पंजीयन किया जाएगा जो पूर्व से गैस कनेक्शनधारी है। ऐसी बहने PMUY भी लाभार्थी हो सकती है। इसमें पंजीयन उन सभी केन्द्रों पर होगा जहां मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पंजीयन होता है। पंजीयन हेतु हितग्राही को गैस कनेक्शन कंज्यूमर नंबर एवं एलपीजी कनेक्शन आईडी, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का पंजीयन आईडी होना आवश्यक है।
उपरोक्त कंडिका 1 के अतिरिक्त योजनांतर्गत हितग्राहियों की पहचान सभी ऑयल कंपनी से प्राप्त डेटा के आधार पर शासन द्वारा स्वयं भी किया जाएगा।
शासन द्वारा स्वतः पंजीकृत हितग्राहियों की जानकारी 25 सितंबर 2023 से पोर्टल पर जारी कर समय-समय अद्यतन किया जाएगा। हितग्राही उक्त जानकारी गैस कंज्यूमर नंबर/गैस कनेक्शन आईडी और लाड़ल बहना आईडी की सहायता से पोर्टल पर देख सकेगें।
