April 28, 2026 |

पत्रकार सुरक्षा कानून समिति निर्माण का स्वागत किया

नर्मदापुरम पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रमोद पगारे ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया

Hriday Bhoomi 24

इटारसी। नर्मदापुरम पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रमोद पगारे ने प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा हेतु कानून बनाने एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम पत्रकार संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से 3 बार अलग-अलग समय मुलाकात कर पत्रकारों के सुरक्षा कानून बनाने का अनुरोध किया था। यह कानून किस रूप में और कैसा बनेगा इसलिए मध्य प्रदेश सरकार ने एक समिति का गठन किया है। उम्मीद है नई समिति सरकार को जल्द ही अपनी रिपोर्ट दे देगी और पत्रकारों की सुरक्षा का कानून मध्य प्रदेश लागू कर सकेगा। नर्मदापुरम पत्रकार संघ इटारसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद पगारे, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजू जमनानी, संभागीय अध्यक्ष रोहित नागे, कोषाध्यक्ष राजेश दुबे व समस्त पदाधिकारी एवं पत्रकारों ने शासन का आभार ज्ञापित किया।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights