नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में लाभ लेने पहुंचे हजारों लोग
नेहरू स्टेडियम में सुबह से लग गया लोगों का मेला
हरदा। स्थानीय नेहरू स्टेडियम में खिलता कमल जनकल्याण सामाजिक संस्थान के सौजन्य से विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पीपुल्स हास्पिटल भोपाल से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्त्री रोग, शिशु रोग, दंत रोग, नेत्र रोग, चर्म रोग, अस्थि रोग, नाक-कान-गला रोग सहित अनेक बीमारियों की जांच कर उपचार लाभ दिया गया। इस मौके पर हजारों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया।