April 28, 2026 |

कृषक समस्या समाधान के लिए टोलफ्री नंबर जारी

फसल को क्षति होने पर सूचना दे सकते हैं किसान

Hriday Bhoomi 24


हरदा/ कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु टोल फ्री नंबर 18002091111 जारी किया है। श्री पटेल ने किसानों की फसल का अगर कुछ भी नुकसान होता है तो सरकार उनके साथ खड़ी है। फसल नुकसान की एक-एक पाई की भरपाई सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि किसान भाई अपनी फसल की क्षतिपूर्ति की सूचना टोल फ्री नंबर 18002091111 पर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसान भाई अपनी फसल क्षतिपूर्ति के लिये आवेदन कृषि विभाग के कार्यालय, ग्राम सेवक या बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को दें, ताकि उनका सर्वे कराया जा सके। उन्होंने कहा कि इसके अलावा किसान भाई फसल बीमा एप अथवा मोबाइल के माध्यम से भी फसल क्षति की सूचना दे सकते हैं।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights