
-File Photo-
हरदा/ खाद्य एवं औषधी विभाग के दल ने सोमवार को टिमरनी के बाबूजी किराना से पोहा, बैकिंग पावडर व बैकिंग सोडा, गजानन डेयरी से पेड़ा, बर्फी व नमकीन, राज भोजनालय से दाल ,चावल, सब्जी तथा राजकुमार गुप्ता से समोसे व जलेबी के सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र कांबले ने बताया कि सैंपल जांच के लिये खाद्य परीक्षण प्रयोग शाला भेजा जायेगा तथा प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जायेंगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री ज्योति बंसल भी उपस्थित थी।
