May 27, 2026 |

परिवार से बिछड़ी दो मासूम बहनों को परिजनों से मिलाया

सिराली पुलिस की मदद से बच्चे अपने परिवार से मिले

Hriday Bhoomi 24

हरदा। जिले के सिराली थाना क्षेत्र में भटकती मिली दो मासूम बहनों को डायल-100 जवानों ने परिजन से मिलाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। जानकारी के अनुसार थाना सिराली क्षेत्र में शासकीय अस्पताल के पास दो बालिकाएं भटकती मिली थी। वे अपने बारे में सही जानकारी भी नहीं दे पा रही हैं। इसमें पुलिस सहायता के लिए किसी काॅलर ने सोमवार को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचित किया। यह सूचना मिलने पर तत्काल सिराली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। इसमें  डायल-112/100 स्टाफ सउनि जितेंद्र राजपूत, पायलेट मनोज ने मौके पर पहुँचकर दोनों बालिकाओं को अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ की। पूछताछ करने पर राधिका उम्र 5 वर्ष तथा दीपिका उम्र 8 वर्ष ने बताया कि दोनों बहनें मोरगाड़ी की हैं। उनके पिता लाल सिंह गहाल गाँव में काम करते हैं। डायल-112/100 जवानों द्वारा गहाल गाँव में संपर्क कर बालिकाओं के पिता से संपर्क कर उन्हे थाना बुला कर सत्यापन उपरांत सुपुर्द किया गया। दोनों बालिकाओं को सकुशल मिलाने के लिए परिजन द्वारा डायल-112/100 जवानों का आभार व्यक्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बहने बस में बैठ कर अपने गाँव से सिराली पहुँच गयी थी।जहां वे भटक रही थजहां वे भटक रही थी। तब डायल 100 की मदद से उन्हें परिवार तक पहुंचाया गया है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.