
हरदा/ कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशन में जिला खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन पर नकेल कसी जा रही है। गत दिवस खनिज अमले द्वारा वाहनों की जांच कर सिविल लाईन थाने के पास 12 पहिया डम्पर क्र. आरजे 09जीडी5922 तथा खंडवा रोड पर पेट्रोल पंप के समीप 10 पहिया ट्रक क्र. एमएच18एए3535 में रेत का ओव्हरलोड परिवहन पाया गया। दोनों वाहनों को जप्त कर सिविल लाईन थाने में खड़ा किया गया। वाहनों पर म.प्र. खनिज अवैध खनन्, परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.
working in journalism since 40 years ago. worked in so many news papers of MP and wrote articles in National media.
