June 11, 2026 |

17 सितंबर से 31 दिसम्बर तक चलेगा आयुष्मान भवः अभियान

आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे, लगेंगे स्वास्थ्य मेले

Hriday Bhoomi 24


हरदा/ प्रदेश में आयुष्मान भवः अभियान 17 सितम्बर से प्रारम्भ होकर 31 दिसम्बर तक आयोजित होगा। इस अभियान में 11 सितम्बर खिरकिया, 16 सितम्बर हंडिया तथा 23 सितम्बर को टिमरनी में आयुष्मान स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला में बताया कि जिले में लगभग 83% हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। इस कार्यशाला में जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। श्री सिसोनिया ने शेष रहे 17 प्रतिशत हितग्राहियों के कार्ड शीघ्र बनाने के निर्देश दिए।

  आयुष्मान भवः अभियान के शुभारम्भ में होने वाले राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय कार्यक्रम में 13 सितम्बर को नागरिकों हेतु प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण करने व जिला, विकासखण्ड अस्पतालों में भी स्थानीय कार्यक्रम करने का निर्देश दिया। उन्होने 2 अक्टूबर को आयुष्मान ग्रामसभा में आयुष्मान कार्डधारकों के नाम पढ़कर सुनाने के निर्देश भी दिए ।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.