
हरदा। विधानसभा चुनाव में जिले की टिमरनी विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार सरगर्मी से जारी है। भाजपा के संजय शाह और कांग्रेस के अभिजीत शाह सहित नई नवेली जयश के निर्दलीय उम्मीदवार रमेश मर्सकोले प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं बरत रहे। उनके समर्थकों ने मीडिया से चर्चा दौरान कार्यकर्ताओं ने जीत का अटूट विश्वास जताया।
– नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र जैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने आवास और आयुष्मान स्वास्थ्य की जो योजना चलाई है। इसका लोगों को लाभ मिला है। सभी जगह हमें अच्छा समर्थन मिल रहा है।
– टिमरनी मंडल महामंत्री सुनील डूडी ने कहा कि यहां भाजपा के चार मंडल हैं। हम 70 प्रतिशत से अधिक स्थानों पर संपर्क कर चुके हैं। हमें हर जगह जनता का साथ मिल रहा है।
– मंडल मंत्री अमित काशिव ने भाजपा की जीत का दावा किया।
– पूर्व मंडल महामंत्री अखिलेश पाटिल ने इस बार अभूतपूर्व जीत का दावा किया।
– इधर भाजपा मंडल महामंत्री अंकित कनेरे ने कहा कि विधायक श्री शाह के विकास कार्यों और लोकप्रियता से भाजपा इस बार फिर प्रचंड मतों से चुनाव जीतेगी।
– दीपक बिल्लौरे भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि श्री शाह जहां भी जनसंपर्क करने जा रहे हैं। वहां पार्टी कार्यकर्ता और आमजनता स्वयं साथ में चलकर उनका समर्थन कर रहे हैं।
इस प्रकार पार्टी कार्यकर्ताओं में भरपूर उत्साह दिखाई देता है।