May 14, 2026 |

# खेल : कायदा में हुआ वनग्राम खेलों का आयोजन

बोरपानी वन परिक्षेत्र अधिकारी ने किया खेलों को प्रोत्साहित

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

मध्यप्रदेश शासन के वन विभाग द्वारा दिए गए निर्देशानुसार वन मंडल हरदा सामान्य के वनग्रामों में युवाओं में खेल एवं वन सुरक्षा, वन्य प्राणी सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा आदि के प्रति जागरूकता लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत वन परिक्षेत्र बोरपानी के वनग्राम कायदा में लाभांश की 20% राशि से सुरक्षा समिति स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत कायदा के सरपंच प्रतिनिधि राजू कलम, वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष लालसिंह सिलारे, मालेगांव पंचायत केे मालेगांव पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि सतीश ईवने एवं बोरपानी वन परिक्षेत्र अधिकारी नीता शाह नेे टास कराकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया
इस प्रतियोगिता में वन सुरक्षा समिति कायदा, कुमरुम, केली, जड़कउ, डेहरिया, मालेगांव तथा रवांग की कबड्डी टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। इसमें वन सुरक्षा समिति केली की टीम विजेता रही एवं वन सुरक्षा समिति कुमरुम की टीम उपविजेता रही एवं तृतीय स्थान पर वन सुरक्षा समिति जड़कउ की टीम रही।

विजेता टीम को 5100 रुपए एवं उपविजेता टीम को 2100 रूपए की राशि एवं तृतीय स्थान पर आने वाली टीम को 1100/- रुपए की राशि का पुरस्कार वन सुरक्षा समिति कायदा एवं बोरपानी की ओर से दिया गया। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया जो वनमंडल स्तर पर वन परिक्षेत्र बोरपानी की ओर से वनमंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

प्रतियोगिता के आयोजन में रामलाल मरापे उप वनक्षेत्रपाल, बरजोर सिंह मढ़ानी वनपाल, राजेंद्र बछानिया वनपाल, रामजीलाल उईके वनपाल, वृन्दावन दायमा वनपाल एवं समस्त स्टाफ वन परिक्षेत्र बोरपानी सामान्य का विशेष योगदान रहा।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.