भोजपुरी सिनेमा के यूथ स्टार बने विमल पांडे
अयोध्या में हुए एक रंगारंग कार्यक्रम में मिला बेस्ट एक्टर का पुरस्कार
*भोजपुरी सिनेमा*

हृदयभूमि –
प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में दिल्ली की मशहूर पत्रिका सरस सलिल द्वारा पांचवें भोजपुरी सरस सलिल सिने का अवार्ड पांचवी बार आयोजित किया गया। इसमें यूथ स्टार विमल पांडे को हाल ही में रिलीज हुई बहुत ही बेहतरीन फिल्म (हीराबाबू एमबीबीएस) के लिए भोजपुरी सिनेमा जगत के जुबली स्टार और आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव और अमरपली दुबे के हाथो बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया। यहां बताना आवश्यक है कि देश में मुंबई और मद्रास फिल्म इंडस्ट्री के बाद अब आंचलिक भाषाओं में फिल्मों का निर्माण हो रहा है। हमारे आसपास के अंचल में ऐसे अनेक फिल्मकार सक्रिय होकर अपने अंचल की भाषा की बड़ी सेवा कर रहे हैं।

आप सभी को बताते चलें की सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड के मंच पर विमल पांडे होस्ट कर रहे थे जोकि बहुत अच्छा था दर्शको को काफी पसंद आया, साथ में पल्लवी गिरी के साथ जबर्दस्त परफार्मेंस कर दर्शकों का दिल जीता। इस आयोजन में विमल पांडे ने एंकर की शानदार भूमिका निभाई।

भोजपुरी सिनेमा जगत के तमाम लोगों वहां पर मौजूद रहे जिन्होंने विमल पांडे के लिए तारीफ के पुल बांधकर शुभकामनाएं भी दी। विमल पांडे ने सरस सलिल की टीम, बृहस्पति पांडे और विवेक पांडे, जनार्दन पांडे ( बबलू पंडित) को धन्यवाद ज्ञापित किया। यह जानकारी प्रचारक बृजेश जायसवाल ने दी।