June 10, 2026 |

हरदा-टिमरनी सीट पर ऐसा क्या गजब हुआ

टी-20 की तरह अंतिम ईवीएम मशीन तक अटकी रही सांसे

Hriday Bhoomi 24

  • प्रदीप शर्मा हरदा 

प्रदेश विधानसभा के चुनाव में हरदा जिले की दोनों सीटों पर मुकाबला किसी टी-20 क्रिकेट मुकाबले की तरह रहा। यहां विधानसभा सीट क्रमांक 134 टिमरनी और क्रमांक 135 हरदा में अंतिम समय तक आखिरी ईवीएम मशीन की गणना होने तक सभी की सांसें अटकी रही। हालात यह रहे कि हरदा में फैसला 870 और टिमरनी में 950 मतों के अंतर पर सिमटकर रह गया। अचरज की बात यह कि ढाई दशक पूर्व मैदान में आए युवा नेता कमल पटेल ने पहली जीत हासिल कर तमाम विश्लेषकों को अचरज में डाल दिया था।

– हरदा में साधना स्कूल से पढ़कर इंदौर में उच्च शिक्षा दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में युवा नेता कैलाश विजयवर्गीय के साथ युवा  राजनीति को नया रंग दिया। इसके बाद उन्हें 1993 में तत्कालीन कांग्रेस नेता विष्णु राजौरिया के सामने लाने पर बड़ी जीत मिली।

– बस इस घटनाक्रम के बाद ऐसे सारे समीकरण बदल गए और यह क्षेत्र एक तरह  से भगवा रंग में रंग गया। इस दौर में कमल पटेल ने आने के बाद आमजन की समस्या और नहर आदि सहित हरदा को जिला बनाने के बड़े आंदोलन छेड़सहित हरदा को जिला बनाने के बड़े आंदोलन छेड़े जो बाद में कारगर हुए।

 -यह कमल पटेल का जुझारूपन था कि वे हर दौर में कामयाब हुए। और एक हार के बाद भी योद्धा हैं ।

टिमरनी की कहानी भी अलग नहीं 

इसी प्रकार 1977 में टिमरनी सीट पर तत्कालीन जनता पार्टी प्रत्याशी मनोहर लाल राठौर की जीत के बाद भाजपा बनने और लगातार जीत का रिकॉर्ड अक्षुण्ण रहा। यूं भी प्रदेश में भाजपा की सबसे प्रतिष्ठित सीटों टिमरनी को ‘संघ’ का गढ़ माना जाता रहा है। कुछ समय अंतराल बाद इसका ‘अजजा’ वर्ग के लिए आरक्षित होने पर मकड़ाई राजघराने के कुं. संजय शाह ने पूर्व विधायक श्री राठौर द्वारा छोड़ी गई विरासत को बखूबी संभाला। उनकी आगामी जीत पर आशंका पिछले विधानसभा चुनाव में तब गहरा गई, जब कांग्रेस के युवातुर्क नेता अभिजीत शाह ने करारी टक्कर देकर जीत-हार के फासले को कम कर दिया। इस कारण उम्मीद तो थी कि अभिजीत शाह इस बार यह मुकाबला बड़ी आसानी से जीत लेंगे। मगर अपने खुशमिज़ाज मिलनसार स्वभाव के दम पर संजय शाह ने अंतिम समय तक किला लड़ाया। उनकी 950 मतों से हार के बाद भाजपा के निरंतर जीतने का सिलसिला टूट गया।

 – इस तरह हरदा जिले की कहानी यहां खत्म नहीं बल्कि अब और शुरू होगी। इसमें पल भर का भी संदेह नहीं।

 


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.