
प्रदीप शर्मा सीनियर जर्नलिस्ट।
शायद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पास वह एक्सपर्ट टीम नहीं है जो उन्हें बताए कि नेशनल मीडिया के सामने किस तरह पेश आकर अपनी छवि को चमकाएं।
– ऐसा होता तो श्री चौहान *इंडिया टीवी* के मशहूर कार्यक्रम *आपकी अदालत* में इतनी साफगोई से पेश नहीं आते।
– चौहान यह बताना भी भूल गए कि सगाई के समय उन्होंने भावी पत्नी साधना को साफ कह दिया था कि उन पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रचार-प्रसार का दायित्व होने से वे लगातार भ्रमण पर रहते हैं। तब जीवनसंगिनी बनने वाली साधना ने भी हर समय साथ रहने का वादा किया था। चुनाव में चौहान पर भाजपा की जीत के दबाव को रजत शर्मा ने भी माइंड किया।
– याद रहे शिवराज सिंह चौहान बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल से दर्शन शास्त्र विषय में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। यदि वे अंदाज में पेश आते तो इस इंटरव्यू में अंदाज कुछ अलग होता।
