June 11, 2026 |

छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी के पुत्र ने संभाला मोर्चा

गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं जानी

Hriday Bhoomi 24

छतरपुर। क्षेत्रीय विधायक आलोक चतुर्वेदी के पुत्र नीतिश चतुर्वेदी मिक्की ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी स्थानीय समस्याओं व अन्य सभी समस्याएं हल कराएंगे। उन्होंने रविवार को जिला मुख्यालय समीपी ग्राम देरी से अपना भ्रमण शुरू कर धौरी, जनकपुर, छपरापुरवा, विध्यापुरम, केरापुरवा आदि पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। विधायक पुत्र ने कहा कि उनके पिता ने पांच वर्ष के कार्यकाल में हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रयास किए हैं। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र तक यथासंभव व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई हैं। उनके साथ जनपद उपाध्यक्ष रामप्रसाद यादव जपं सदस्य बबलू पाठक, अमृत अहिरवार, लक्ष्मण सिंह, विधायक प्रतिनिधि सियाराम रावत, रतीराम कुशवाहा, मंगलदीन यादव, रामचरण कुशवाहा, आनंद शर्मा, अमित परमार, राजवर्धन मिश्रा, सुमित चौरसिया, विवेक अग्रवाल, शुभम दुबे, निक्की पाठक, जितेन्द्र पटेल, अश्वनी मिश्रा, कृष्णकांत पटेल, शिवम शर्मा, विक्की, राहुल, कल्लू जागीरदार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.