May 1, 2026 |

#फॉर्मर रजिस्ट्री योजना #क्यों जरूरी है किसानों को पंजीयन कराना

बताया कलेक्टर आदित्य सिंह ने

Hriday Bhoomi 24


हृदयभूमि हरदा।
केंद्र सरकार की फॉर्मर रजिस्ट्री योजना के तहत जिले के किसानों के पंजीकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस योजना अंतर्गत समस्त कृषक बंधुओं को केंद्र सरकार के पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा, जिसके आधार पर कृषकों को विभिन्न योजनाओं जैसे कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना, विभिन्न उपजों का उपार्जन, क्रेडिट कार्ड आदि के लाभ का वितरण इस पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि ऐसे किसान जिनका पंजीकरण इस पोर्टल पर नहीं होता है, उनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही इन कृषकों का उपार्जन हेतु भी पंजीयन नहीं किया जा सकेगा ।

योजना का मिला लाभ – 

प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग द्वारा जारी निर्देशों के पालन में हरदा जिले में किसानों के नामांतरण, बटवारा, सीमांकन और बटांकन की कार्यवाही जारी है। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि हरदा जिले में बटवारा संबंधी कुल 1292 आवेदनों का निराकरण अब तक किया जा चुका है। इसी तरह नामांतरण संबंधी कुल 7768 आवेदनो का निराकरण भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 1514 प्रकरणों में सीमांकन की कार्यवाही की गई है।

इसके अलावा कुल 63019 किसानों में से 61 546 किसानो की ई-केवाईसी का कार्य आज दिनांक तक पूर्ण किया जा चुका है। इस मामले में उपलब्धि का प्रतिशत 98 है। उन्होंने बताया कि नक्शा सुधार के आवेदनों में से 28654 आवेदनो में कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है। जिले में लगभग डेढ़ लाख किसानों के आधार से आर ओ आर खसरा लिंकिंग की कार्यवाही की जा चुकी है, तथा 39118 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री भी की जा चुकी है। कलेक्टर श्री सिंह ने योजना का लाभ उठाने का आव्हान किया है।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights