April 24, 2026 |

नेशनल लोक अदालत में हल हुए 523 मामले

2.57 करोड़ के अवार्ड पारित

Hriday Bhoomi 24

हरदा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय हरदा, व्यवहार न्यायालय खिरकिया तथा व्यवहार न्यायालय टिमरनी में शनिवार को नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई।

इसका शुभारंभ श्रीमती तृप्ति शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरदा, प्रदीप राठौर, जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय शाण्डिल्य द्वारा जिला मध्यस्थता केंद्र हरदा में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा ने लोक अदालत का महत्व बताकर इसमें सहयोगी अधिवक्ताओं एवं सभी विभागो के प्रमुख इलेक्ट्रानिक मीडिया व अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता व पक्षकारों की प्रशंसा की।

लोक अदालत में जिले में कुल 11 खण्डपीठ बनाई थी जिनमें 9 खण्डपीठ सिविल न्यायालयों की 1 खण्डपीठ उपभोक्ता फोरम की तथा 1 खण्डपीठ पुलिस परामर्श केन्द्र हरदा की बनाई गई। न्यायालय की खण्डपीठों में कुल 1863 पेंडिंग प्रकरणों को तथा प्रीलिटिगेशन प्रकरण के रूप में 3688 प्रकरणों को लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर निराकरण हेतु रखा गया था। न्यायालयों के मोटर दुर्घटना दावा के 66 पेंडिंग प्रकरणों में 16 प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा राशि रूपये 6190000 /- के अवार्ड पारित हुये। इसी प्रकार कुल 139 आपराधिक शमनीय प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा धारा 138 एन.आई. एक्ट के 52 प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा 11968937/- समझौता राशि के आदेश पारित हुये। सिविल मामलों के कुल 26 प्रकरणों का निराकरण हुआ जिनमे राशि रू. 3188729 /- के आदेश पारित हुए। विद्युत अधिनियम के 23 प्रकरण का निराकरण हुआ तथा राशि 241728 /- रूपये की राशि जमा हुई है। इसी प्रकार वैवाहिक / कुटुम्ब न्यायालय के 01 प्रकरण का निराकरण हुआ। प्रीलिटिगेशन प्रकरण के रूप में बैंकों के 12 प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा राशि रूपये 418060 /- की राशि वसूल हुई। इसी प्रकार विद्युत विभाग के कुल 195 प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा राशि रूपये 1503272 / – समझौता राशि के रूप में वसूल हुई। इस प्रकार नेशनल लोक अदालत में कुल 523 प्रकरणो का निराकरण हुआ एवं राशि रूपये 25742850/- (दो करोड़ सत्तावन लाख बयालीस हजार आठ पचास रूपये ) /- के अवार्ड / आदेश पारित हुये तथा नेशनल लोक अदालत में कुल 696 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम में प्रदीप राठौर जिला न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनूप कुमार त्रिपाठी विशेष न्यायाधीश, शैलेन्द्र कुमार नागौत्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, राजेन्द्र कुमार दक्षणी प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, रोहित सिंह, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तथा केके वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सचेन्द्र भदकारिया न्यायिक मजिस्ट्रेट हरदा, विनीत साकेत न्यायिक मजिस्ट्रेट, तथा कु. अपर्णा लोधी, जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं जिला अधिवक्ता संघ हरदा के अध्यक्ष संजय शाण्डिल्य, सचिव सुदीप मिश्रा, कांतिकुमार जैसानी अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारी तथा पक्षकारगण उपस्थित थे।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights