ग्रेन मर्चेंट हड़ताल : बिचौलियों से न करें अनाज की खरीद-फरोख्त
कृषि उपज मंडी ने बनाए जांच दल, होगी कार्रवाई

हरदा। ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन हरदा ने सकल अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ की हड़ताल के समर्थन में 4 सितंबर से मंडी में अनाज के उदघोष विक्रय से अलग कर लिया है। इस कारण मंडी में अनाज की खरीदी का कार्य पूरी तरह बंद है। इस दौरान यदि बिचौलियों के माध्यम से बाहर कहीं अनाज की खरीदी कर मंडी टैक्स को नुकसान होता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंडी सचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने इसके लिए जांच दल गठित किए हैं। यदि बाहर बिचोलियों के जरिए अनाज की खरीदी पाई जाती है तो मंडी अधिनियम 1972 की धारा अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
