April 28, 2026 |

नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु 31 अक्टूबर तक आवेदन

10 फरवरी 2024 को होगी प्रवेश परीक्षा

Hriday Bhoomi 24

हरदा/ नवोदय विद्यालय चारूवा की कक्षा 9 वीं व 11 वीं में प्रवेश के लिये 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित हैं। प्राचार्य पीजी कंटाले ने बताया कि इसके लिये आवेदक हरदा जिले का निवासी, कक्षा 9 वीं में प्रवेश के लिये शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जिले के सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में 8 वीं में अध्ययनरत हो तथा जन्म 1 मई 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होना चाहिए। कक्षा 11 वीं में प्रवेश के लिये शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जिले के सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में 10 वीं में अध्ययनरत हो तथा जन्म 1 जून 2007 से 31 जुलाई 2009 के बीच हो। अभ्यर्थी निःशुल्क पंजीयन एवं जानकारी हेतु अभ्यर्थी https://navodaya.gov.in पर लॉगिन कर सकते हैं। परीक्षा 10 फरवरी 2024 को प्रातः 11 बजे शुरू होगी। 9वीं में प्रवेश के लिए हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान तथा 11वीं में मानसिक अभिरूचि, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रश्नपत्र द्विभाषीय होंगे। उत्तर ओएमआर शीट में अंकित करने होंगे।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights