
हरदा/ खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 के तहत जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 24 सितम्बर को आयोजित होगी। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता प्रातः 10 बजे से शुरू होगी। इस दौरान नेहरू स्टेडियम हरदा में व्हालीवॉल, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, जूड़ो, खो-खो, एथलेटिक्स का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सनफ्लॉवर स्कूल हरदा में कबड्डी, संस्कार विद्यालय हरदा में तैराकी, सेंट मेरी स्कूल हरदा में बास्केटबॉल, अखिलेश अखाड़ा हरदा में कुश्ती, यूनियन क्लब हरदा में बेडमिंटन एवं टेनिस, शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा में शतरंज व मल्लखंब, अग्रवाल अकादमी हरदा में टेबल टेनिस तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में योगासन की प्रतियोगिता होगी।
