कांग्रेस ने किया भारत जोड़ो यात्री अवनी बंसल का सम्मान
भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पूर्ण होने पर निकाली रैली

हरदा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगाठ पर जिला कांग्रेस द्वारा कांग्रेस कार्यालय से लेकर घंटाघर चौक तक पद यात्रा निकाली गई। इस भारत जोड़ो यात्रा में शामिल रही सुश्री अवनी बंसल का स्वागत किया गया। सुश्री अवनी बंसल ने सभी कांग्रेसियों का आभार माना। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डाॅ. आरके दोगने, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास, केदार सिरोही, उत्तम तेनगुरिया, नितिन पचौरी, कैलाश चतुर्वेदी, नवीन पाल, रमेश सोनकर, अमर रोचलानी एवं सैकड़ों कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
