June 12, 2026 |

कांवड़ यात्रा निकाल कांग्रेस ने चला आस्था पर दाव

चुनाव से पहले भगवान मना रहे नेता

Hriday Bhoomi 24


खंडवा। चुनाव पूर्व राजनीतिक नेता धर्म की शरण में चले गए हैं। कोई टिकिट, तो कोई लोगों के साथ जुड़ाव की चाह में भगवान को मनाने लगे हैं। इसमें कांग्रेस से अरुण यादव समर्थकों द्वारा सिंगाजी समाधि से आस्था यात्रा चर्चा में है। इसमें पूर्व सांसद अरुण यादव कांवड़ यात्रा का झंडा थामकर नंगे पैर पदयात्रा पर निकले। हालांकि यादव और उनके समर्थकों ने इसे प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि व अच्छी बारिश के लिए यात्रा निकालना बताया। यह यात्रा सिंगाजी समाधि से ओम्कारेश्वर जाएगी। इसका नेतृत्व मांधाता के धुरंधर राजबहादुर सिंह राठौड़, नारायणसिंह तोमर, जितेंद्रसिंह चौहान ने किया। इन्हें अरुण यादव समर्थक और टिकिट का दावेदार माना जाता है। यात्रा में इनकी पत्नी राजकुमारी सिंह, जिला पंचायत सदस्य पल्लवी सिंह ने शामिल महिलाओं का उत्साह बढ़ा दिया। विचारणीय है आस्था के दाव में गत फरवरी में उत्तमपाल सिंह पुरनी ओंकारेश्वर से सिंगाजी समाधि तक पदयात्रा निकाल चुके है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.