
करेली जिला नरसिंहपुर। गत दिवस ग्राम पिपरिया /सासबहू में संत रविदास की जयंती मनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें रविदास जी महाराज के अनुयायियों ने भाग लिया। बैठक में गुरू सेवा समिति के तत्वावधान में 12 फरवरी 2025 बुधवार को माघी पूर्णिमा पर गुरु रविदास जी की 648 वां महाप्रकाश पर्व मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में नरसिंहपुर जिले को गौरवान्वित करने वाले चीचली तहसील गाडरवारा के महान शूरवीर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी कोो को शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की मांग उठाने का भी निर्णय लिया। रविदास वंशीय बलिदानियों की याद में मूर्ति, भवन, पार्क भी बनाए जाएं।
इस बैठक में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डीआईजी एमपी चौधरी रिटायर करेली तथा सेवानिवृत्त डीएफओ ओपी कौशिक छवारा करेली उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त टीआई आरपी चौधरी सलैया करहैया ने की। कार्यक्रम संयोजक श्याम सिंह चौहान वरिष्ठ समाजसेवी गाडरवारा चुने गए।
आयोजन को सफल बनाने के लिए बैठक में विनोद मांडले जिला सचिव अहिरवार समाज संघ गाडरवारा, श्रीमती लक्ष्मी चौधरी महिला प्रकोष्ठ संभागीय अध्यक्ष अहिरवार समाज संघ, शंकर लाल चौधरी भाजपा जिला उपाध्यक्ष मडेसुर करेली, लिखीराम नेता भोंरझिर, संतराम शिक्षक, हीरालाल चौधरी, रिटायर पुलिस विभाग, सतीश जाटव अध्यक्ष डॉ.अम्बेडकर महासभा, मुकेश चौधरी साहित्यकार इमलिया करेली, कविराज मौर्य, गोविंद भंडारी भाजपा जिला महामंत्री अजा मोर्चा नरसिंहपुर, गणेश चौधरी बीतली, पन्ना लाल शास्त्री खुर्सीपार, प्रकाश चौधरी, दादूवीर सुरैया नयागांव, प्रकाश चन्द्र शास्त्री को वित्तीय प्रभारी बनाया। आयोजन समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र जाटव, सचिव राजेश जाटव, टावल सिंह जाटव, रामजी जाटव आदि स्थानीय कमेटी बनाई गई शेष आयोजन की भव्य तैयारियों हेतु वरिष्ठों द्वारा जवाबदारी भी दी जायेगी।
आयोजन के संयोजक श्याम सिंह चौहान ने वरिष्ठ समाजसेवी विनोद मांडले ने बताया है कि इस आयोजन में अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी के सम्मान हेतु पंपलेट एवं फ्लेक्सों में शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी की फोटो रखकर उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला जायेगा। शहीद परिवारों को आयोजन में सम्मानित किया जायेगा।
