मंडी बोर्ड निधि से कराए करोड़ों के विकास कार्य
मंडी बोर्ड के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में कृषिमंत्री ने कहा

हरदा। कृषि मंत्री कमल पटेल ने बुधवार शाम स्थानीय कृषि उपज मंडी में आयोजित स्वर्ण जयंती महोत्सव कार्यक्रम में उन्नत किसानों व्यापारियों हम्मालों व तुलावटियों का सम्मान किया। मंडी में आयोजित कार्यक्रम दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, जिला पंचायत कृषि समिति के अध्यक्ष ललित पटेल, महेश्वर के पूर्व विधायक राजकुमार मेव आदि मौजूद थे। इस अवसर पर कृषिमंत्री श्री पटेल ने कहा कि मंडी बोर्ड से उन्होंने पिछले दिनों जिले में कुल 57 सड़कें स्वीकृत की हैं। उन्होंने बताया कि मंडी परिसर में करोड़ों रुपए की सड़कें, किसानों के लिए कैंटीन, ऑडिटोरियम, विश्राम गृह, किसान गैलरी और सड़कों के दोनों और लाइटिंग जैसे विकास कार्य कराए जा रहे हैं ।