#पशुपालन एवं पशु संरक्षण के लिए लिए सम्मानित हुए गीते#
कलेक्टर आदित्य सिंह ने भेंट किया प्रशस्तिपत्र

हृदयभूमि, हरदा।
गत दिवस स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण में पशु पालन और पशु संरक्षण को लेकर पशुपालन विभाग जिला हरदा द्वारा विशाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में इस कार्य से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला प्रशासन और विभाग द्वारा इस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं और व्यक्तियों को प्रशस्त पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर आदित्य सिंह ने पिड़गांव (हरदा) की गौशाला “गौशाला आश्रय स्थल” के संचालक अनिल गीते को प्रशस्तिपत्र भेंटकर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि श्री गीते लंबे समय से गायों के संरक्षण की दिशा में कार्य करते हुए मध्यप्रदेश में गौशालाओं के विकास की दिशा में कार्यरत हैं। प्रदेश शासन ने उनकी अनेक मांगों को स्वीकार कर गौशालाओं के विकास में अहम फैसले लिए हैं। उनके द्वारा दिए अनेक सुझावों पर समय-समय विभाग द्वारा कार्य भी किए जाते हैं। उन्हें सम्मानित किए जाने पर स्नेहीजनों ने बधाईयाँ देकर हर्ष जताया।

