April 30, 2026 |

#जानिए क्या कहते हैं सितारे#आज १२ फरवरी का पंचांग और राशिफल#

बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

Hriday Bhoomi 24

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️

आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153

〰️〰️〰️〰️〰️

🗓️ आज का पंचांग 🗓️

बुधवार, १२ फरवरी २०२५

🔸 सूर्योदय: 🌄 ०७:०६
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १८:०३
🔸 चंद्रोदय: 🌝 १८:२०
🔸 चंद्रास्त: 🌜 ०७:३१ (१३ फरवरी)
🔸 अयन: 🌖 उत्तरायण
🔸 ऋतु: 🏔️ शिशिर
🔸 शक संवत: १९४६
🔸 विक्रम संवत: २०८१
🔸 मास: माघ
🔸 पक्ष: शुक्ल
🔸 तिथि: पूर्णिमा (रात्रि २३:२२ तक)
🔸 नक्षत्र: आश्लेषा (रात्रि २१:३० तक)
🔸 योग: सौभाग्य (रात्रि २०:१५ तक)
🔸 करण: गर (११:३० तक), वणिज

〰️〰️〰️〰️〰️

गोचर ग्रह

🔹 सूर्य: 🌟 मकर
🔹 चंद्र: 🌟 मिथुन
🔹 मंगल: 🌟 कर्क
🔹 बुध: 🌟 मकर
🔹 गुरु: 🌟 वृषभ
🔹 शुक्र: 🌟 कुम्भ
🔹 शनि: 🌟 कुम्भ
🔹 राहु: 🌟 मीन
🔹 केतु: 🌟 कन्या

〰️〰️〰️〰️〰️

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

✅ अभिजित मुहूर्त: १२:१२ से १२:५८
✅ विजय मुहूर्त: १४:१७ से १५:०२
✅ गोधूलि मुहूर्त: १७:४७ से १८:१५

⚠️ राहुकाल: १२:०० से १३:३०
⚠️ यमगंड काल: ०८:०० से ०९:३०

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज का राशिफल

🐐🐂💏💮🐅👩

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

मेष राशि के जातकों के लिए दिन खर्चो भरा रहने वाला है. आपको अपने खर्चो को प्लानिंग करके चलने होंगे. आपकी इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे. आपको यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या थी, तो आप उससे ढील बिल्कुल ना दें. आप किसी नयी संपत्ति की खरीदारी की योजना बना सकते हैं. आपकी मेहनत रंग लाएगी. आप किसी नयी संपत्ति की खरीददारी की योजना बनाएंगे. किसी की कहीं सुनी बातों पर यदि आपने कोई एक्शन लिया, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा.

वृषभ🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिला-जुला रहने वाला है. आपको कोई निर्णय थोड़ा सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है. आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी. आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल ना रखें. मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है और प्रॉपर्टी की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको चल व अचल पहलुओं का स्वाधीनता से जांचना होगा.

मिथुन💏 (क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें. आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तब वह आपको मिल सकती है. आपको यदि कोई नसों से संबंधित समस्या थी, तो वह भी दूर हो सकती है. आप अपने रुके हुए कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे. आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है.

कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए खान-पान पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा. आप अपनी दिनचर्या को बेहतर रखने की कोशिश करें और कार्य क्षेत्र में यदि आपसे कोई गलती हो, तो आप उसके लिए अपने बॉस से तुरंत माफी मांगें. आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं. पारिवारिक वाद विवाद को आप मिल बैठकर सुलझाने की कोशिश करेंगे. आपका कोई सपना पूरा होने से आपका मन खुश रहेगा.

सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन तनावग्रस्त रहने वाला है. आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है. आप किसी से अहंकार भरी बातें ना करें. कार्य क्षेत्र में आपके विरोधी आपके कामों का विरोध कर सकते हैं. आपको संतान के करियर को लेकर टेंशन रहेगी. नौकरी में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा. ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है. राजनीति में आप थोड़ा संभलकर कदम बढ़ाएं.

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों को अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी. आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर करनी होगी. आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा. संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी. आपको किसी की कोई बात बुरी लगेगी, फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे. जो लोग सिंगल हैं, वह अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं. परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है.

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों को सोच समझ कर काम करने की आवश्यकता है. आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा, तो आप उसकी मदद अवश्य करेंगे. आपको दूसरों के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा. आप खाली बैठकर समय व्यतीत करने से बचें. बिजनेस कर रहे लोग अपने बिजनेस में कुछ नया एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं, जो बाद में उनका बेहतर लाभ अवश्य देगा. आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा.

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. आपको कोई फैसला थोड़ा सोच समझकर लेना होगा. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई में चल रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी. आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. आप अपने घर की जरूरतों की आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे.

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों को कामों के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है. युवाओं के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है. आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे. आपको काम को लेकर आज भागदौड़ अधिक रहेगी. आपके बॉस भी आपके कामों से काफी खुश रहेंगे. आपके अंदर काफी एनर्जी रहेगी, जिससे आपके काम भी आसानी से पूरे होंगे.

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. जो लोग काम के सिलसिले में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. आपकी अपने किसी मित्र से खूब पटेगी. पारिवारिक मामले को आप घर में ही निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. व्यापार में आपको कुछ सहयोगियों से काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है. परिवार में किसी लड़ाई-झगड़े के कारण समस्या बढ़ेगी. आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा.

कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों को किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा. आपके मन में यदि कोई आइडिया आये, तो आप उसे ढील बिल्कुल न दें. आपका मन कामों में खूब लगेगा. व्यापार में आप कुछ नयी प्रगति करेंगे. यदि आपको कोई समस्या परेशान कर रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर हो सकती है. आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी. आपको अपने कामों में लापरवाही करने से बचना होगा.

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे. ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को अपनी क्वालिटी पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. आपको यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या थी, तो वह बढ़ सकती है. आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे. आप अपने पसंदीदा भोजन का आनंद लेंगे. आपको इधर-उधर की बातों पर ध्यान नहीं देना है.

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🌿 आज के उपाय 🌿

🔹 मेष🐐 –
💎 रतन सुझाव – मूंगा
📿 मंत्र – “ॐ मंगलाय नमः”
🛕 उपाय – हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं.

🔹 वृषभ🐂 –
💎 रतन सुझाव – हीरा या ओपल
📿 मंत्र – “ॐ शुक्राय नमः”
🛕 उपाय – किसी निर्धन व्यक्ति को सफेद मिठाई दान करें.

🔹 मिथुन💏 –
💎 रतन सुझाव – पन्ना
📿 मंत्र – “ॐ बुं बुधाय नमः”
🛕 उपाय – गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें.

🔹 कर्क💮 –
💎 रतन सुझाव – मोती
📿 मंत्र – “ॐ सों सोमाय नमः”
🛕 उपाय – शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें.

🔹 सिंह🐅 –
💎 रतन सुझाव – माणिक्य
📿 मंत्र – “ॐ घृणिः सूर्याय नमः”
🛕 उपाय – सूर्यदेव को अर्घ्य दें और गुड़ का दान करें.

🔹 कन्या👩 –
💎 रतन सुझाव – पन्ना
📿 मंत्र – “ॐ बुं बुधाय नमः”
🛕 उपाय – हरी सब्जियों का दान करें और गणेश जी की पूजा करें.

🔹 तुला⚖️ –
💎 रतन सुझाव – ओपल या हीरा
📿 मंत्र – “ॐ शुक्राय नमः”
🛕 उपाय – सुगंधित इत्र का उपयोग करें और किसी कन्या को मिठाई खिलाएं.

🔹 वृश्चिक🦂 –
💎 रतन सुझाव – मूंगा
📿 मंत्र – “ॐ मंगलाय नमः”
🛕 उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें और मसूर की दाल का दान करें.

🔹 धनु🏹 –
💎 रतन सुझाव – पुखराज
📿 मंत्र – “ॐ बृं बृहस्पतये नमः”
🛕 उपाय – पीले वस्त्र धारण करें और केले के पेड़ की पूजा करें.

🔹 मकर🐊 –
💎 रतन सुझाव – नीलम
📿 मंत्र – “ॐ शं शनैश्चराय नमः”
🛕 उपाय – सरसों के तेल का दीपक जलाएं और गरीबों को कंबल दान करें.

🔹 कुंभ🏺 –
💎 रतन सुझाव – नीलम
📿 मंत्र – “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः”
🛕 उपाय – शिवलिंग पर तिल अर्पित करें और काले तिल का दान करें.

🔹 मीन🐳 –
💎 रतन सुझाव – पुखराज
📿 मंत्र – “ॐ गुरवे नमः”
🛕 उपाय – किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं और भगवान विष्णु की आराधना करें.

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔱 आज के विशेष उपाय (सभी राशियों के लिए) 

1️⃣ प्रातः काल स्नान के बाद शिवलिंग पर जल एवं बेलपत्र अर्पित करें – इससे मानसिक शांति मिलेगी और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

2️⃣ गुरुवार को पीले वस्त्र धारण करें और केले के पेड़ की पूजा करें – यह गुरु ग्रह को मजबूत करेगा और जीवन में समृद्धि लाएगा।

3️⃣ मंगलवार या शनिवार को जरूरतमंद को भोजन कराएं और हनुमान मंदिर में नारियल अर्पित करें – इससे सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होगी और शत्रु बाधाएं दूर होंगी।

💎 रतन सलाह –
यदि कोई विशेष ग्रह दोष हो तो ज्योतिषीय परामर्श अनुसार उचित रत्न धारण करें, अन्यथा चंद्रमा से संबंधित मोती (Pearl) या सूर्य से संबंधित माणिक (Ruby) धारण करना शुभ रहेगा।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

💎 रतन सलाह –
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव की जांच कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा (हरदा) में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।

📞 संपर्क करें: 9977676153

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आपका दिन आनंदमय और सफलतापूर्वक बीते!
🚩 भगवान राम की कृपा से सुख, शांति और समृद्धि आपके जीवन में बनी रहे! 🙏🌸
💐 जय श्री राम! 💐
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights