हरदा। जिला मुख्यालय में बैरागढ़ के समीप हुए फटाका फैक्ट्री के भीषण ब्लास्ट को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने भी गंभीरता से लिया है। विभाग द्वारा कायम एनजीटी के प्रकरण क्रमांक 20/2024 सीजेड में 6 फरवरी 2024 को हुई आगजनी घटना में प्रभावित पीडित परिवारों को 29 फरवरी को मुबीन खान की मृत्यु होने पर पत्नि श्रीमति रजिया बी को 15 लाख तथ मुकेश चंदेले श्रीमति उषा चंदेले की मृत्यु होने पर उनकी पुत्री सुश्री नेहा चंदेले को 30 लाख रू सहायता राशि उनके बैंक खाते में NEFT के माध्यम से की गयी।