May 14, 2026 |

आरोपी को पकड़वाने आईजी ने घोषित किया ईनाम

दस हजार रूपए का मिलेगा ईनाम

Hriday Bhoomi 24

हरदा 19 दिसम्बर 2023/ पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम् इरशाद वली ने महिला थाना हरदा में पंजीबद्ध प्रकरण क्रमांक 94/2022 में फरार अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिये 10 हजार रूपये के पुरस्कार की घोषणा की है। जो कोई व्यक्ति अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करवाएगा या ऐसी सूचना देगा, जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सके, ऐसे सूचना कर्ता को 10 हजार रुपये इनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। सूचनाकर्ता का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम् जोन का मान्य होगा। अभियुक्त के संबंध में दूरभाष क्रमांक 07574-250123, 07577-224713 पर भी सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। सक्षम शासकीय सेवक एवं अन्य एजेन्सी द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के पश्चात यह आदेश स्वयमेव प्रचलन में न होकर शून्य हो जाएगा।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.