
लोग अक्सर यह कहते हैं कि कोई भी जीते या हारे हमें क्या फर्क पड़ेगा। मगर यह सोच लोकतंत्र की सेहत के लिए ठीक नहीं है। याद रखें आपका यही वोट देश, प्रदेश और स्थानीय राजनीति को सकारात्मक दिशा देने में महती भूमिका निभाता है।
यूँ भी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारतवर्ष में हर एक-दो साल में छोटे-छोटे चुनाव होते रहते हैं। मगर इसमें वोट के प्रति हमारी रुचि जरूरी है।
इसमें यहां हरबार मतदान का प्रतिशत अमूमन 60 से 80 के आसपास रहता है। कई बार लोग किन्हीं कारणों से वोट का बहिष्कार कर देते हैं। मगर इससे बेहतर यह है कि वोट देकर राजनीति की दिशा तय कर दी जाए।
विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज 17 नवंबर को मतदान शुरू हो गया है, सुबह के सत्र में कामकाजी लोगों ने मतदान में रुचि ली। लगभग दोपहर और शाम के सत्र में घरेलू महिलाओं और अन्य लोगों के वोट का प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। इसलिए यह हमेशा याद रखें आपका एक वोट देश और प्रदेश की राजनीति में बड़ा रोल अदा करेगा।
इसलिए आओ चलें मतदान करें हम।