January 16, 2026 |

मगरधा में हम हैं धरती के दूत

अनुभूति कैंप में स्कूली बच्चों को मिली पर्यावरण शिक्षा

Hriday Bhoomi 24

हरदा/मगरधा।


23 दिसंबर मंगलवार को हरदा वन मंडल के मगरधा वनपरिक्षेत्र में हरदा वनमंडलाधिकारी के निर्देशन में अनुभूति कैंप का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों को वन की सैर कराकर वन्यजीवन, वन्यजीव, प्रकृति और पर्यावरण के संबंध में जानकारी दी गई। बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से वनप्राणियों के जीवन और वनों का महत्व बताया।

-यहां हुए आयोजन-

जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र मगरधा में मध्यप्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड के सौजन्य से वन विभाग द्वारा इस ईको अनुभूति कैंप का आयोजन भोमका बाबा, बड़झिरी में आयोजन किया गया। इस शिविर में मगरधा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 123 विद्यार्थियों एवं 6 शिक्षकों ने भागीदारी कर कैंप के अनुभव साझा किए।

-हम हैं धरती के दूत-

आपको बता दें इस वर्ष का यह अनुभूति कैंप “हम हैं धरती के दूत” थीम पर आधारित रहा। इसमें विद्यार्थियों को पक्षी दर्शन, नेचर ट्रेल पर प्रकृति व्याख्या, वन्यजीवों एवं पेड़ पौधों आदि की जानकारी प्रदान की गई।

इनकी उपस्थिति रही खास

कैंप में मुख्य अतिथि ग्रामपंचायत मुरलीखेड़ा के सरपंच नंदलाल धुर्वे, प्राथमिक लघु वन उपज सहकारी समिति मगरधा अध्यक्ष नेहरू लाल, वन सुरक्षा समिति मुरली खेड़ा अध्यक्ष राधेश्याम कास्डे एवं उप वन मंडल अधिकारी दक्षिण हरदा राकेश लहरी उपस्थित रहे।

-आयोजित गतिविधियां – 

विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण, वन्य जीव एवं वन संरक्षण विषय पर चित्रकारी एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इनमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को मुख्यअतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन वन परिक्षेत्र अधिकारी मगरधा मुकेश रघुवंशी ने किया, विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की जानकारी अनुभूति मास्टर ट्रेनर हरिओम सोलंकी ने दी।

-वन्य जीवन संरक्षण की शपथ-

अंत में शिविर में सम्मिलित समस्त छात्रों से फीडबैक फॉर्म भरवाये गए एवं सभी को वनों एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम में परिक्षेत्र सहायक बड़झिरी विनोद कुमार इरपाचे, परिक्षेत्र सहायक रातामाटी पूनम चंद्र दमाडे, परिक्षेत्र सहायक बापचा तालिब मेमन, परिक्षेत्र सहायक लाखादेह मंतर सिंह जामोद एवं समस्त वन स्टाफ वन परिक्षेत्र मगरधा उपस्थित रहा।

 


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights