January 16, 2026 |

मगरधा अनुभूति कैंप : पक्षी दर्शन, नेचर पर हुई प्रकृति व्याख्या

मगरधा वन परिक्षेत्र में लगा द्वितीय अनुभूति कैंप

Hriday Bhoomi 24

हरदा/मगरधा।

वनमंडलाधिकारी हरदा के निर्देशानुसार मगरधा वन परिक्षेत्र में अनुभूति कैंप का द्वितीय आयोजन किया गया। इसके तहत परिक्षेत्र के भोमका बाबा, बड़झिरी में प्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड के सौजन्य से वन विभाग द्वारा ईको अनुभूति कैंप का आयोजित हुआ। इसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरधा के 123 विद्यार्थियों एवं 6 शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

ज्ञात रहे कि इस वर्ष का यह अनुभूति कैंप “हम हैं धरती के दूत” थीम पर आधारित रहा। इसमें विद्यार्थियों को पक्षी दर्शन, नेचर ट्रेल पर प्रकृति व्याख्या, वन्यजीवों एवं पेड़ पौधों आदि की जानकारी दी गई।

कैंप में मुख्य अतिथि

कैंप में मुख्य अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत मुरलीखेडा नंदलाल धुर्वे, प्राथमिक लघु वन उपज सहकारी समिति मगरधा अध्यक्ष नेहरू लाल, वन सुरक्षा समिति मुरली खेड़ा अध्यक्ष राधेश्याम कास्डे एवं उप वन मंडल अधिकारी दक्षिण हरदा राकेश लहरी उपस्थित रहे।

ये गतिविधि हुई 

इस शिविर में विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण, वन्य जीव एवं वन संरक्षण विषय पर चित्रकारी एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रत्येक प्रतियोगिता हेतु प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन वन परिक्षेत्र अधिकारी मगरधा मुकेश रघुवंशी ने किया, विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की जानकारी अनुभूति मास्टर ट्रेनर हरिओम सोलंकी ने दी।

शपथ दिलाई

अंत में शिविर में सम्मिलित समस्त छात्रों से फीडबैक फॉर्म भरवाये गए एवं सभी को वनों एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में परिक्षेत्र सहायक बडझिरी विनोद कुमार इरपाचे, परिक्षेत्र सहायक रातामाटी पूनम चंद्र दमाडे, परिक्षेत्र सहायक बापचा तालिब मेमन, परिक्षेत्र सहायक लाखादेह मंतर सिंह जामोद एवं समस्त वन स्टाफ वन परिक्षेत्र मगरधा उपस्थित रहा।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights