
खिरकिया। श्री सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति पाॅवर हाउस राजीव नगर खिरकिया के तत्वावधान में विशाल लंगड़ी भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।यह प्रतियोगिता 20 अक्टूबर शुक्रवार को रात्रि 10 बजे शुरू होगी। कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपए रामदयाल साकले, द्वितीय 31 हजार रुपए गुलाब चंद्र सोनी खिरकिया, तृतीय 21 हजार सुरजीत बजाज हरदा, चतुर्थ 18 हजार पूर्व नपं अध्यक्ष श्रीमती यशोदा दुर्गादास पाटिल, पंचम 15 हजार राजेंद्र सिंह, षष्ठम 11 हजार संजय ट्रेक्टर्स हरदा, सप्तम सप्तम 10 हजार हजार प्रवीण पाटिल खिरकिया, अष्टम 9 हजार प्रमोद राजपूत छीपाबड़, नवम 7 हजार रामकिशन आनंदी लाल, दशम 5 हजार तथा एकादश 5 हजार सांई होंडा खिरकिया द्वारा दिया जाएगा। सौजन्यकर्ता लक्ष्मी ट्रेक्टर्स हरदा ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।