हरदा/भोपाल। चुनाव आयोग द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का ऐलान किए जाने के ठीक बाद भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। मगर दूसरी ओर कांग्रेस अभी भी अपनी पहली सूची जारी नहीं कर पाई है। इससे संपूर्ण मध्यप्रदेश में दावेदार अपनी चुनावी तैयारियों को शुरू नहीं कर पा रहे हैं।

इधर हरदा में भी टिकिट की दावेदारी को लेकर ‘एक अनार-सौ बीमार’ वाली स्थिति बनी हुई है। मगर किसी एक को अभी हरीझंडी न मिलने से मामला काफी पिछड़ता नजर आ रहा है। पार्टी स्तर पर अभी इस बारे में कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है। मगर माना जा रहा है कि कांग्रेस द्वारा श्राद्ध पक्ष के कड़े दिनों बाद एकमुश्त सूची जारी कर दी जाएगी। इस कारण सभी दावेदार शांत बैठे हुए हैं।