June 11, 2026 |

टिमरनी में भाजपा प्रत्याशी की घोषणा न होने से अटकलों का बाजार गर्म

राजनीतिक जगत में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह की चर्चा

Hriday Bhoomi 24

टिमरनी। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने प्रत्याशी अभिजीत शाह का ऐलान किए जाने के बाद अभी तक भाजपा की ओर से किसी उम्मीदवार की घोषणा न किए जाने से राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। यहां बीजेपी से किसी कैंडिडेट का नाम सामने न आने से कांग्रेस उम्मीदवार को जनसंपर्क करने का अच्छा मौका मिल रहा है। जबकि भाजपा अभी पिछड़ रही है।


यहां प्रत्याशी बदलने की अटकलों का बाजार इसलिए गर्म है क्योंकि पार्टी की चौथी सूची में सभी ‘सिटिंग एमएलए’ को टिकिट मिली है। जबकि बीते चार-पांच चुनाव जीत चुके कुं. संजय शाह के नाम का ऐलान इस सूची में नहीं हुआ है। राजनीतिक जगत में कहा जा रहा है कि पिछली बार शाह की काफी कम मतों से जीत के कारण शायद इस बार हाईकमान ऐसी सीटों पर मंथन कर रही है। यदि कहीं कोई गड़बड़ न हुई तो जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह को मैदान में उतारा जा सकता है। यह भी मकड़ाई राजघराने के करीबी हैं और उनकी छवि भी थोड़ा हटकर है। नवरात्र के इस सीजन में उम्मीदवार सामने नहीं आया है। जबकि दो दिनों बाद नमांकन पर्चे जमा होने लगेंगे। ऐसी स्थिति में लोग अनेक कयास लगा रहे हैं। फिर भी माना जा रहा है कि संजय शाह अपने उच्च संपर्कों का लाभ उठा सकते हैं।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.