June 11, 2026 |

बेड़ागांव के खेत में बना तालाब चोरी?

किसान ने कहा मेरे खेत में नहीं मिल रहा तालाब

Hriday Bhoomi 24

हरदा। मनरेगा योजनांतर्गत ग्राम पंचायत झाड़पा नवीन में किसान के खेत में बना तालाब नहीं मिल रहा है। इसकी शिकायत किसान ने की है। जानकारी के अनुसार पंचायत के बेड़ागांव निवासी सदासुख पिता मल्ला बैडागाँव ने बताया उनके
खेत में पंचायत द्वारा मनरेगा में सिंचाई तालाब का निर्माण 2 लाख 85 हजार 819 रूपये से उसकी कृषिभूमि खसरा नबर 58/17 रकबा 1.011 भूमि ग्राम बैडागाँव मे सिंचाई तालाब बनाया गया है। मगर यह मेरे खेत में नहीं मिल रहा है। इससे लगता है कि सरपंच-सचिव ने कहीं इसकी राशि निकालकर झूठे दस्तावेज तो पेश नहीं कर दिए। इस बारे में जनपद सीईओ बलवंत सिंह मवासे ने जांच कराने की बात कही है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.