April 27, 2026 |

पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने समिति गठन के आदेश

मध्यप्रदेश शासन का अहम फैसला

Hriday Bhoomi 24

हरदा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विगत दिनों पत्रकारों के महाकुंभ में दिए आश्वासन बाद पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने एक समिति गठन की जा रही है। प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय उपसचिव दिलीप कुमार कापसे ने 20 सितंबर 2023 को पत्र क्रमांक एफ 19-45/2023/1/4 जारीकर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने एक समिति गठित करने के आदेश दिए हैं। इसमें अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग, सदस्य प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन विधि एवं विधायी विभाग, सचिव मध्यप्रदेश शासन जनसंपर्क विभाग नामांकित सदस्य माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल के नामांकित सदस्य, शासन द्वारा नामांकित वरिष्ठ पत्रकार को सदस्य बनाया जाएगा।

कमेटी की अनुशंसा पर ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ बनाया जाएगा। ज्ञात रहे प्रदेश में पत्रकार बड़ी असुरक्षा के बीच अपना काम करते हैं। यहां अनेक पत्रकारों पर जानलेवा हमले और प्रताड़ना के मामले हो चुके हैं। उम्मीद है ठोस कानून बनने से मीडिया को सुरक्षा मिलेगी।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights