May 11, 2026 |

प्रदेश तैलिक महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष बने सत्येन्द्र

सामाजिक सशक्तिकरण को बल प्रदान करेंगे

Hriday Bhoomi 24


हृदयभूमि भोपाल। 

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के संस्थापक अध्यक्ष पूर्व राजयसभा सदस्य रामनारायण साहू  के आदेशानुसार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई मुख्य संरक्षक प्रहलाद मोदी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश नन्दलाल एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू ने सत्येंद्र साहू को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया।

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा मे सत्येंद्र साहू को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर समाज के वरिष्ठजनों ने बधाई दी। वहीं नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह दायित्व समाज के सशक्तिकरण, एकता एवं जनकल्याण के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा, ऐसा हमारा विश्वास है।
आप सभी के नेतृत्व में महासभा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा और बहुत जल्द नरेंद्र साहू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सम्पूर्ण प्रदेश में जिलों में कार्यकारिणी गठन कर भोपाल में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करेंगे.


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.